PCB की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान सुपर लीग फ्रेंचाइजी इस मामले में पहुंचा कोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2020

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के उन छह फ्रेंचाइजी मालिकों को मनाने की कोशिश कर रहा है, जिन्होंने इस टी20 लीग के वित्तीय मॉडल को लेकर लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। लाहौर कलंदर्स, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, मुल्तान सुल्तान्स, कराची किंग्स, पेशावर जालमी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के मालिकों ने अदालत में दायर एक संयुक्त याचिका में कहा कि व्यवहार्य वित्तीय मॉडल नहीं होने के कारण वे टूर्नामेंट की शुरुआत सेअब तक अरबों रुपये गंवा चुके हैं। इन फ्रेंचाइजियों के अनुसार, वित्तीय मॉडल का झुकाव पीसीबी के पक्ष में है जिससे बोर्ड ने पीएसएल से पिछले पांच वर्षों में अरबों रुपये कमाए है जबकि टीम के मालिकों को अब भी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं।

प्रमुख खबरें

China Nepal Floods: सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ से 359 मौतें, 288 भारतीय लापता

Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत पर बरसेगी मां की असीम कृपा, जानें Importance और कलश स्थापना के नियम

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को भद्रा मुक्त शुभ मुहूर्त, जानें Rakhi बांधने का सटीक Time और Rituals

China ने Tibet Nepal Border पर जारी किया लेवल 4 अलर्ट, अवरोधक झील से बाढ़ का खतरा