Pakistan Super League: क्वेटा को हराकर इस्लामाबाद पीएसएल प्लेआफ में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

रावलपिंडी। हरफनमौला फहीम अशरफ ने आखिरी ओवर में लगातार तीन चौके लगाये जिसकी मदद से इस्लामाबाद युनाइटेड ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को दो विकेट से हराकर पाकिस्तान सुपर लीग के प्लेआफ में प्रवेश कर लिया। क्वेटा ने छह विकेट पर 179 रन बनाये थे जिसके जवाब में इस्लामाबाद को आखिरी ओवर में नौ रन चाहिये थे। अशरफ 39 रन बनाकर नाबाद रहे जिन्होंने तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ को पहली तीन गेंद पर तीन चौके लगाये। इस्लामाबाद ने तीन गेंद बाकी रहते आठ विकेट पर 183 रन बनाये।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल