पाकिस्तान का दोहरा चरित्र आया सामने, उइगर मामले में चीन का किया समर्थन

By अनुराग गुप्ता | Jul 02, 2021

इस्लामाबाद। मुसलमानों की बात करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का दोहरा चरित्र सामने आया है। उन्होंने उइगर मुसलमानों के मामले में चीन को क्लीनचिट दे दिया है। चीन के अशांत प्रांत शिनजियांग में एक अल्पसंख्यक मुस्लिम जातीय समुदाय है। जिन्हें उइगर कहा जाता है। चीन की सरकारी मीडिया सीजीटीएन को दिए इंटरव्यू में इमरान खान ने उइगर समुदाय को लेकर चीन के बयान का समर्थन किया है। 

चीन की सत्ताधारी पार्टी 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना' जब 100 साल पूरे होने का जश्न मना रही थी। तभी इमरान खान ने उइगर समुदाय के विषय पर उनका समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की जमकर तारीफ भी की। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर पर अपने फैसले से हटने तक पाकिस्तान भारत से संबंध बहाल नहीं करेगा: इमरान खान 

आपको बता दें कि अमेरिका और यूरोपीय संघ समेत कई अन्य देशों ने उइगर मुस्लिमों के मामले में चीन की आलोचना की है। इन लोगों का कहना है कि कट्टरपंथ पर लगाम लगाने के नाम पर चीन ने 10 लाख से अधिक मुसलमानों को कैद कर रखा है। इन लोगों को नमाज तक अदा नहीं करने दी जाती है।

प्रमुख खबरें

दोस्ती रखोगे तो...भारत-ईरान को साथ देख बौखला उठा अमेरिका, दे डाली धमकी

140 KM दूर से दुश्मन को निशाना बनाएगा भारत का Khagantak 243 Glide Bomb, परीक्षण सफल होते ही China, Pakistan की बढ़ी टेंशन

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा