भारत के प्रोग्राम में शामिल होंगे पाकिस्तान-तालिबान, बांग्लादेश ने फिर दिखा दी अपनी औकात

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2025

बांग्लादेश लगातार अपने रिश्तों को भारत के साथ खराब करने में जुटा है। आपको सुनने में ये खबर अटपटी लग सकती है, लेकिन ये खबर वाकई में सच है। बांग्लादेश अब पूरी तरह से पाकिस्तान की राह पर चल रहा है। पहले उसने भारत में होने वाले जज के कॉन्फ्रेंस में आने से इनकार किया। अब इसके बाद बांग्लादेशी अधिकारियों ने भारत के मौसम विज्ञान विभाग के 150वें वर्षगांठ से जुड़े समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे बांग्लादेशी अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि सरकारी खर्च पर गैर जरूरी विदेशी यात्रा करने पर पाबंदियां लग रही है। इसलिए हम इस तरह के कार्यक्रम में सम्मलित नहीं हो सकते हैं। बांग्लादेश मौसम विभाग (बीएमडी) के कार्यवाहक निदेशक मोमिनुल इस्लाम ने कहा कि भारत के मौसम विभाग ने हमें समारोह में आमंत्रित किया है। हालांकि, हम इस कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं, क्योंकि सरकारी खर्च पर गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को सीमित करना दायित्व है। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi inaugurates Z-Morh Tunnel: पाकिस्तान के सीने में चुभेगी कश्मीर की Z मोड़ टनल, 30% तक बढ़ सकेगा कारोबार, जानें देश के लिए क्यों है ये खास?

पाकिस्तान-तालिबान आएगा 

आईएमडी से पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव समेत कई पड़ोसी देशों और मध्य एशिया व दक्षिण पूर्व एशिया के देशों को इस समारोह में आमंत्रित किया है। पाकिस्तान पहले ही इस आयोजन में शामिल होने के लिए सहमत हो गया है। ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय मौसम विभाग की स्थापना 1875 में हुई ती। विभाग 15 जनवरी 2025 को 150वीं वर्षगांठ मनाएगा।

प्रमुख खबरें

घाटे और कड़ी टक्कर के बीच बिका Pizza Hut, लगभग 22500 करोड़ में हुआ सौदा, जानिए क्यों यम ब्रांड्स को बेचना पड़ा सबसे मशहूर नाम

Summer Health: क्या पेट की गर्मी से चेहरे पर होते हैं Pimples? जानें इस दावे का पूरा सच

Modi से मिलते ही Meloni ने इस बार कह दी बड़ी बात, We’re the most famous couple on Instagram

Jijabai Death Anniversary: सिर्फ Shivaji की मां नहीं, Maratha Empire की असली वास्तुकार थीं जीजाबाई