J&K के कठुआ में पाक ने सीमा पर चौकियों और बस्तियों को बनाया निशाना, रातभर की गोलीबारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच जगह रात भर सीमा चौकियों और गांवों को निशाना बनाया और गोलीबारी की। भारतीय बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के हीरानगर सेक्टर में रात पौने दस बजे चंडमा, फकीरा, लोंदी, सतपाल और करोल कृष्णा को निशाना बनाया। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ़्ती के खिलाफ भोपाल में देशद्रोह का मामला दर्ज 

उन्होंने आगे कहा कि सुबह चार बजकर 25 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। भारत को गोलीबारी में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। गोलीबारी से हालांकि सीमावासियों में तनाव उत्पन्न हो गया था, जिन्होंने पूरी रात जमीन के नीचे बंकर में बिताई।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा