आतंक की फैक्ट्री Pakistan को मिला IMF से लोन, भारत ने किया था कड़ा विरोध

By रितिका कमठान | May 10, 2025

पाकिस्तान ने यह दावा किया है कि इस अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के कार्यकारी बोर्ड से एक मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद मिल गई है। पाकिस्तान द्वारा किए गए दावे में कहा गया है कि उसे आर्थिक मदद दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टी हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर आईएमएफ को यूजर्स ने आतंकवाद का समर्थक बुला रहे है।

मुद्रा कोष से लोन को मंजूरी मिलने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि आईएमएफ की तरफ से पाकिस्तान के लिए एक अरब डॉलर की किस्त को मंजूरी मिली है। यह भारत की दबाव बनाने की रणनीति को लेकर एक बड़ी असफलता है। पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ये बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है।

भारत ने किया विरोध 

बता दें कि भारत अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से पाकिस्तान को प्रस्तावित बेल आउट पैकेज देने का विरोध किया था। यहां तक की भारत ने पैकेज दिए जाने के लिए होने वाले मतदान से भी किनारा कर लिया था। भारत ने वोटिंग ना करने के पीछे कारण बताया था कि इस्लामाबाद की वित्तीय सहायता का उपयोग करने का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।

आईएमएफ के समक्ष एक सक्रिय और जिम्मेदार सदस्य देश के रूप में, भारत ने पाकिस्तान के मामले में IMF कार्यक्रमों की प्रभावशीलता पर चिंता जताई, इसके खराब ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, और राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के लिए ऋण वित्तपोषण निधि के दुरुपयोग की संभावना पर भी प्रकाश डाला था।

प्रमुख खबरें

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच