बलात्कार के मामलों को लेकर सख्त हुई पाकिस्तान, रेप केस के लिए अब होगी स्पेशल कोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार बलात्कार के मामलों की त्वरित सुनवाई के वास्ते विशेष अदालतें स्थापित करने के लिए अगले सप्ताह एक अध्यादेश जारी करने वाली है। मीडिया में यह खबर आयी है। प्रधानमंत्री के सलाहकार (संसदीय मामलों के) बाबर अवान ने डॉन न्यूज से कहा कि इस प्रस्तावित कानून के तहत बलात्कार के मामलों की जांच साधारण पुलिस अधिकारी नहीं करेंगे बल्कि उपमहानिरीक्षक या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर के राजपत्रित अधिकारी ऐसे मामलों की निगरानी करेंगे। अवान ने कहा कि प्रस्तावित कानून में मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए कदम भी सुझाये गये हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर