पाकिस्तान में दो ट्रेनों के बीच भयानक भिड़ंत! हादसे में 30 लोगों की गयी जान, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

By रेनू तिवारी | Jun 07, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में सोमवार सुबह एक ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान के घोटकी में रेती और दहरकी रेलवे स्टेशनों के बीच सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन के मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा जाने से यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें शुरूआती आंकड़ों के अनुसार कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। अभी भी ट्रेन की बोगी में सेकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसमें से कुछ काफी गंभीर है। 

पाकिस्तानी मीडिया ने घोटकी के उपायुक्त उस्मान अब्दुल्ला के हवाले से कहा कि ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 अन्य घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते हरियाणा ने 14 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, प्रतिबंधों में दी छूट

अब्दुल्ला के अनुसार, लगभग 13 से 14 बोगियां पटरी से उतर गईं जबकि छह से आठ बोगियां पूरी तरह नष्ट हो गईं। घोटकी के उपायुक्त ने कहा कि कई यात्री अभी भी फंसे हुए हैं और यह अभियान अधिकारियों के लिए एक चुनौती बन गया है।

प्रमुख खबरें

Lodha Developers का दिल्ली-एनसीआर में पहला कदम, Gurugram में 1,200 करोड़ रुपये से बनेगा ऑफिस कॉम्प्लेक्स

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit का VAYU विजन, ड्रोन और एआई से बदलेगी भारतीय वायु सेना की ताकत

Diljit Dosanjh के Delhi Concert में उमड़ी भारी भीड़, JLN Stadium में हुआ पहला शो

IAF प्रमुख Ashutosh Dixit ने तय की प्राथमिकताएं, VAYU विजन के तहत लड़ाकू क्षमता बढ़ाने पर जोर