मुंबई में दर्दनाक हादसा! बांद्रा में चार मंजिला इमारत की दीवार गिरी, एक की मौत कई घायल

Mumbai

मुंबई के उपनगर बांद्रा में चार मंजिला इमारत की दीवार ढहकर उससे सटे दो मंजिला मकान पर गिरने की घटना में 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी और एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये।

मुंबई। मुंबई के उपनगर बांद्रा में चार मंजिला इमारत की दीवार ढहकर उससे सटे दो मंजिला मकान पर गिरने की घटना में 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी और एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये। नगर निगम के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने 11 लोगों को बचाया जबकि इलाके में रह रहे लोगों ने रात करीब डेढ़ बजे दीवार ढहने की घटना के तुरंत बाद छह लोगों की जान बचायी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय की शुरू हुई ऑनलाइन परीक्षा, करीब दो लाख विद्यार्थी हुए शामिल

उन्होंने बताया कि बचाये गये लोगों और घायलों को बांद्रा में भाभा अस्पताल और सांताक्रूज में वी एन देसाई अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि घायल सलमान खान (24), राहुल खोत (22), रोहन खोत (22) और लता खोत (48) की हालत स्थिर है। वहीं, रियाज अहमद (28) को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि यह इमारत बांद्रा (पूर्व) के खेरवड़ी रोड पर रज्जाक चॉल में स्थित है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़