तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा, पाकिस्तान-तुर्की और अजरबैजान, शहबाज भारत के खिलाफ बना रहे कोई नया प्लान?

By अभिनय आकाश | May 27, 2025

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्की और अजरबैजान के साथ त्रिपक्षीय बैठक के लिए अजरबैजान के लाचिन पहुंचे हैं। यह बैठक भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को इन देशों द्वारा दिए गए समर्थन के बाद हुई है। तुर्की ने कथित तौर पर ऑपरेशन के दौरान ड्रोन और ऑपरेटरों सहित सैन्य सहायता प्रदान की थी। त्रिपक्षीय बैठक में सैन्य और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। इससे पहले शहबाज शरीफ ने तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने का संकल्प दोहराया। यह जानकारी सोमवार को मीडिया ने दी। एर्दोआन के साथ अपनी बैठक में शरीफ ने संयुक्त उद्यमों और द्विपक्षीय निवेश बढ़ाने की वकालत की तथा नवीकरणीय ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, रक्षा उत्पादन, बुनियादी ढांचे के विकास और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों को आपसी हित के संभावित क्षेत्रों के रूप में रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के आतंकवाद को कुचलकर खत्म कर देंगे... निशिकांत दुबे ने PAK को चेताया

उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि अगर भारत ने युद्ध का रास्ता चुना तो इसका जवाब दिया जाएगा। शहबाज शरीफ ने कहा, लेकिन अगर वे आक्रामक बने रहना चुनते हैं तो हम अपने क्षेत्र की रक्षा करेंगे। जैसा कि हमने कुछ दिन पहले किया है। लेकिन अगर वे शांति के मेरे प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं तो हम दिखा देंगे कि हम गंभीरता से और ईमानदारी से वास्तव में शांति चाहते हैं। भारत ने स्पष्ट कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा। 

प्रमुख खबरें

Ganesh Visarjan 2026 Date: 25 सितंबर को होगा बप्पा का विसर्जन, यह है अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त

झूठ फैलाना बंद करे पाकिस्तान... UN में सिंधु जल संधि पर इस्लामाबाद के पत्र पर भारत की कड़ी आपत्ति, Court of Arbitration को बताया गैर-कानूनी

SIR पर अंदरूनी मतभेद की खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए, विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

Asian Games 2026 Schedule | 23 सितंबर को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस इवेंट में उतरेंगे स्टार खिलाड़ी