पाकिस्तान युनिवर्सिटी ने दिखाई रूढ़िवादिता, कॉलेज में लड़के लड़कियों को किया अलग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक विश्वविद्यालय ने कक्षाओं में छात्र एवं छात्राओं को साथ बिठाने और उनके शैक्षिक कार्य समूह बनाने से मना करने के आदेश दिए हैं। यह जानकारी मीडिया में आयी एक खबर में दी गई है। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार बहरिया विश्वविद्यालय ने रजिस्ट्रार द्वारा जारी एक अधिसूचना में विश्वविद्यालय के अधिकारियों को छात्र एवं छात्राओं के अवकाश यात्राओं के लिए भी अलग-अलग व्यवस्था करने और छात्र-छात्राओं के एकसाथ शैक्षिक कार्य समूह नहीं बनाने का भी निर्देश दिया है। 

इस अजीबो-गरीब अधिसूचना में विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों का विश्वविद्यालय की एक इमारत से दूसरे इमारत तक आनाजाना भी कम करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय ने कक्षाओं के बीच छात्रों को दिए जाने वाले विराम को भी बंद करने का फैसला किया है। खबर में कहा गया कि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि यह अधिसचूना देश में बहरिया विश्वविद्यालय के सभी परिसरों पर लागू होगी या यह शहर के केवल एक परिसर तक सीमित है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह