Indus Waters Treaty के तहत Pakistan ने की भारत से रचनात्मक बातचीत की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026

पाकिस्तान ने बुधवार को भारत से आग्रह किया कि वह सिंधु जल संधि के दायरे में रहते हुए उसके साथ रचनात्मक रूप से बातचीत करे, जिसे दोनों देशों ने गंभीरता से स्वीकार किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने यह टिप्पणी तब की, जब भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने के अपने फैसले को रद्द करने वाले स्थायी मध्यस्थता न्यायालय के आदेश को मानने से इनकार कर दिया। भारत ने पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कई कूटनीतिक और आर्थिक कदमों के तहत सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला किया था।

इसे भी पढ़ें: Tilak Varma ने Duleep Trophy में जड़ा शतक, कहा- Test Cricket खेलना खून में रचा बसा

अंद्राबी ने कहा कि अदालत ने यह दोहराया है कि सिंधु जल संधि पूरी तरह लागू और बाध्यकारी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले को पूरी तरह लागू कराने के लिए पाकिस्तान सभी संभव कदम उठाएगा।

प्रमुख खबरें

Marco Rubio और S Jaishankar के बीच Mumbai में अहम बैठक, रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात

Rajnath Singh ने दुशान्बे में की बैठक, Marco Rubio पहुंचे भारत, शाम के मुख्य समाचार

Asian Para Games में Himanshu Nandal और निरंजन मुकुंदन ने जीते कांस्य पदक

यमन के Shabwa में Houthi मिसाइल हमले में 73 की मौत, 200 से अधिक रंगरूट घायल