पाकिस्तान ने लगातार तीसरी रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना के जवानों ने ‘‘प्रभावी ढंग से जवाब’’ दिया।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह लगातार तीसरी रात थी जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। अधिकारियों ने कहा, ‘‘26-27 अप्रैल की मध्य रात्रि को नियंत्रण रेखा के पार स्थित पाकिस्तानी सेना की चौकियों की ओर से तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के निकटवर्ती इलाकों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने ‘‘उचित छोटे हथियारों से प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

प्रमुख खबरें

जेफ्री एप्स्टीन फाइल्स जारी, भारी रेडैक्शन और गायब दस्तावेजों पर विवाद

वेनेजुएला और रूस-यूक्रेन तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

RBI के हस्तक्षेप से रुपये को सहारा, बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेश पर नजर

Kajaria Bathware में 20 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, CFO के खिलाफ पुलिस में शिकायत