पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2019

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकि‍यों तथा गांव को निशाना बनाकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि सीमापार से शाहपुर और कर्नी सेक्टर में शाम करीब छह बजे गोलीबारी शुरू हुई थी, जिसका भारतीय सेना ने मजबूत और प्रभावी जवाब दिया।

वक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने अकारण भारी गोलाबारी और हल्के हथियारों से गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी जारी है। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें: ...तो दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान: अश्वनी चौबे

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक