By अंकित सिंह | May 10, 2025
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीजफायर होने के बावजूद भी वह भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने ड्रोनेस भेज रहा है। पाकिस्तान द्वारा भेजा जा रहा है ड्रोनेस को भारत की ओर से खत्म किया जा रहा है। श्रीनगर से लेकर बाड़मेर तक फिलहाल ब्लैकआउट किया गया है। जम्मू, श्रीनगर में लोगों को आवाज सुनाई दी है। पंजाब के फिरोजपुर और राजस्थान के बाड़मेर में भी कंप्लीट ब्लैकआउट कर दिया गया है। उमर अब्दुल्ला ने भी इसे पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत बताया है। भारत की ओर से सेनन को निर्देश दिया गया है कि पाकिस्तान की हर एक हरकत का जोरदार जवाब दिया जाए।
अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ‘‘युद्ध की कार्रवाई’’ से तात्पर्य किसी देश द्वारा दूसरे देश के विरुद्ध शत्रुतापूर्ण कार्रवाई से है, जो पीड़ित देश को हमलावर पर हमला करने का वैध आधार प्रदान करती है। इस बयान के तुरंत बाद भारत ने घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने शनिवार शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर भारत के डीजीएमओ को फोन किया।