पाकिस्तानी गेंदबाज वहाब रियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 2015 WC में किया था बेहतरीन प्रदर्शन

By Kusum | Aug 16, 2023

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। 38 साल के वहाब को आगामी वर्ल्ड कप से पहले वनडे टीम में चुने जाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने संन्यास का फैसला ले लिया।

 

वहाब रियाज ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, परिवार और दोस्तों का शुक्रिया अदा किया है। वहाब ने 20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में पाकिस्तान के लिए 35 विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वहाब दूसरे नंबर पर हैं। इस कड़ी में उनसे ज्यादा विकेट वसीम अकरम ने लिए हैं। अकरम ने 55 वर्ल्ड कप विकेट जबकि इमरान खान 34 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

गौरतलब है 22 अगस्त से अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। उसके बाद 30 अगस्त से एशिया कप में भी हिस्सा लेना है। वहीं रियाज ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 91 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर