चीन से खरीदे पाकिस्तान के युद्ध टैंक, और तोप खिलौना साबित हुए , नहीं कर पा रहे फायर

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 26, 2022

हथियारों को लेकर पाकिस्तान चीन पर पूरी तरह निर्भर है और अब यही निर्भरता पाकिस्तान के लिए मुसीबत बन गई है। दरअसल हाल ही में चीन से खरीदे गए युद्धक टैंक और आर्टिलरी गन बेकार साबित हुई हैं। टैंक और बंदूकें टेस्टिंग में फैल रहे हैं और फायर तक नहीं कर पाए। पाकिस्तान पहले लंबे समय तक हथियारों के लिए पश्चिमी देशों पर निर्भर था। बीते कुछ सालों से हथियारों की खरीद के लिए चीन का रुख किया है, जिसमें उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इकोनामिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद चीन की नॉर्थ इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन द्वारा फिलहाल बंदूकों की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा युद्धक टैंकों का उत्पादन भी बंद कर दिया गया है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि यह फेल क्यों हो गए। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की चिंता यह है कि जो टैंक और बंदूकें ट्रायल के दौरान ही फेल हो गईं वे आगे कैसे काम करेंगी।

पाकिस्तानी सेना की योजना थी कि यदि आर्टलरी गन्स की परफॉर्मेंस अच्छी होती है तो फिर चीन को बड़ा ऑर्डर दिया जाएगा, लेकिन चीन से मिले इस झटके ने पाकिस्तान को मायूस कर दिया है। चीन बीते कुछ सालों में पाकिस्तान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों में सबसे आगें हो गया है। पाकिस्तान को हथियार सप्लाई करने के मामले में चीन के बाद दूसरा नंबर तुर्की का है। पाकिस्तान ने इससे पहले चीन से जो VT4 युद्ध टैंक खरीदे थे वह भी फायर करने में फेल हो गए थे। फिलहाल पाकिस्तान की शिकायत पर 44 नए टैंकों की डिलीवरी को भी रोक दिया गया है। तकनीकी खामी को दूर करने के बाद ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी

Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध