भारत को घेरने वाले थे पाकिस्तान के जंगी जहाज, फिर क्या हुआ ऐसा? दुम दबाकर भागना पड़ गया

By अभिनय आकाश | Apr 22, 2025

मक्कार पाकिस्तान ने भारत को गर्ने के लिए खतरनाक प्लान बनाया था। लेकिन भारत ने एक ही झटके में पाकिस्तान की इज्जत मिट्टी में मिला दी। पाकिस्तान की सेवा अपनी जंगी जहाज लेकर भारत के बेहद करीब पहुंचने वाली थी। पाकिस्तान की सेना श्रीलंका की नौसेना के साथ मिलकर भारत के पड़ोस मैं एक बड़ा योद्धा अभ्यास करने वाले थे लेकिन भारत ने कुछ ऐसा किया इसके बाद पाकिस्तान के जहाज दुम दबा कर भाग गए। भारत के आदेश के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ होने वाले इस युद्ध अभ्यास को रद्द कर दिया है। भारत को एक बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। यह जीत कैसे मिली है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में हिंदू मंत्री तक सुरक्षित नहीं, भीड़ ने घेरकर किया हमला

पाकिस्तान के जंगी जहाज युद्ध अभ्यास के नाम पर किसी तरह श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुँचना चाहते थे। श्रीलंका का त्रिंकोमाली इलाका बेहद ही रणनीतिक जगह पर स्थित है। त्रिंकोमाली से भारत बेहद नजदीक है और यहां से बांग्लादेश का भी सीधा रास्ता निकलता है। त्रिंकोमाली मैं बैठकर हिंद महासागर में भी आराम से दबदबा बनाया जा सकता है। श्रीलंका का त्रिंकोमाली कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाज आप इसी बात से लगा सकते हैं की दशको पहला पुर्तगाली, डच और ब्रिटिशर्स इस इलाके पर कब्जा करने के लिए लड़ चुके हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने त्रिंकोमाली पर कब्जा करने के लिए ब्रिटेन के तीन जहाजों पर हमला कर दिया था। आज अमेरिका और चीन जैसे देश त्रिंकोमाली में आकर बैठना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: मैं अब भी इंतजार कर रहा हूं... जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पोल खोली

चीन इस कोशिश में था कि हंबनटोटा की तरह वो श्रीलंका के त्रिंकोमाली पर भी कब्जा कर लेगा। लेकिन श्रीलंका ने त्रिंकोमाली में भारत को एंट्री दे दी। भारत त्रिंकोमाली में एक बड़ा एनर्जी हब बना रहा है। भारत के साथ इस डील में संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका की सरकार की सरकार पार्टनर है। आपको बता दें कि भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर नई रणनीति पर काम कर रहा है। यही वजह है कि त्रिंकोमाली में भारत ऊर्जा हब बना रहा है। भारत त्रिंकोमाली के बड़े ऑयल फर्म में निवेश कर चुका है। 

प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण

Varun Sanyal ने Asian Games से हटने पर तोड़ी चुप्पी, चयन प्रक्रिया और टीम व्यवस्था पर उठाए सवाल

Delhi Police ने 75 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 50 हजार का इनामी Sarmad Ali पकड़ा

Doping Test में फेल होने के बाद थाई Badminton स्टार Pitchamon Opatniputh निलंबित