By अभिनय आकाश | Oct 14, 2025
पाकिस्तान पर तालिबान से भी 10 गुणा ज्यादा बड़ा हमला हुआ है। 250 से ज्यादा पाकिस्तानी लोग और नेता मारे गए हैं। जबकि 1500 से ज्यादा घायल हैं। मौत का आंकड़ा 500 पार कर सकता है और हालात नहीं सुधरे तो 1000 भी हो सकता है। आप मान कर चलिए कि पाकिस्तान के हालात बिगड़ने वाले हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ देश से गायब हैं और जिस वजह से वो गायब हैं उसी कारण पाकिस्तान पर बड़ा हमला हुआ है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान पर हुए इस बड़े हमले के पीछे इजरायल का एक बहुत बड़ा ऐंगल है। इजरायल से आई कुछ तस्वीरों की वजह से पाकिस्तान में हजारों लोगों ने अपनी ही सेना और सरकार पर हमला कर दिया। अब इन्हीं लोगों को पाकिस्तान की सेना चुन चुनकर मार रही है। सबसे भयानक हालात मुरीदके के हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कहा था कि पाकिस्तान को भी गाजा पीस प्लान का समर्थन करना होगा। ट्रंप ने शहबाज शरीफ से कहा था कि ट्वीट करके इसकी जानकारी इजरायल और दुनियाभर के नेताओं को देनी होगी। शहबाज ने ठी वही किया। इस डील को समर्थन करने का मतलब है कि पाकिस्तान अब इजरायल को एक देश के रूप में देखेगा। पाकिस्तान अब तक इजरायल को एक देश ही नहीं मानता था। करोड़ों पाकिस्तानी इजरायल को एक शैतान मानते थे। लेकिन उनकी ही सरकार इजरायल के साथ जाकड़ खड़ी हो गई।
इज़राइल द्वारा गाजा में की गई हत्याओं के विरोध में गुरुवार को शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शनिवार को और तेज़ हो गया जब पुलिस ने कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। लाहौर के आज़ादी चौक के पास झड़पें तेज़ हो गईं, जहाँ कई पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई और कई अधिकारी घायल हो गए। कई इलाकों में पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए, शिपिंग कंटेनर रख दिए और यहाँ तक कि खाइयाँ भी खोद दीं ताकि टीएलपी के हज़ारों प्रदर्शनकारियों को, जिनका नेतृत्व संगठन के प्रमुख साद रिज़वी कर रहे थे, इस्लामाबाद की ओर अमेरिकी दूतावास के पास प्रदर्शन करने से रोका जा सके। लाहौर इस्लामाबाद से लगभग 370 किलोमीटर दूर है।