पाकिस्तान को घुटनों पर लाया जाएगा, Pahalgam Attack पर Hardeep Singh Puri की टिप्पणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि पड़ोसी देश को 'घुटनों पर लाया जाएगा ताकि वह ऐसी घृणित हरकत करने की फिर कभी न सोच सके।' पुरी ने कहा कि पाकिस्तान 'पतन' की ओर अग्रसर एक ऐसा देश है जो आतंकवाद का सरकार की नीति के साधन के रूप में समय-समय पर इस्तेमाल करता रहता है।

इसे भी पढ़ें: NIA ने शुरू की Pahalgam Attack की जांच, आतंकियों के आने-जाने के बारे में सुराग जुटाने में जुटी एजेंसी

नयी दिल्ली में केंद्र सरकार ने पहलगाम हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने के मद्देनजर पाकिस्तानी सैन्य सलाहकार (अताशे) को निष्कासित करने, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी-वाघा सीमा-चौकी को तत्काल बंद करने समेत कई कदमों की घोषणा की थी। पुरी ने सिंधु जल संधि के निलंबन पर कहा कि भारत ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है जिससे पाकिस्तान को 'उचित कीमत चुकानी पड़ी' है।

पूर्व राजनयिक पुरी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मुझे उन विकल्पों पर अटकलें लगानी चाहिए जिनका उपयोग किया जाएगा, लेकिन मुझे लगता है कि देश (पाकिस्तान) पतन की स्थिति में पहुंच चुका है... पश्चिमी पड़ोसी को घुटनों पर लाया जाएगा ताकि वह फिर कभी इस तरह का घृणित कृत्य करने के बारे में न सोचें।' पुरी ने एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘एक राष्ट्र एक चुनाव: भारत के चुनावी परिदृश्य को नया आकार देना’ विषय पर एक संगोष्ठी में यह टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने Pahalgam Attack की कड़ी निंदा की, कहा- दोषियों को सख्त जवाब दिया जाएगा

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'हम 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। यदि आप अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पर विश्वास करते हैं तो हम कुछ ही महीनों की अवधि में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे और 2027 या 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।' उन्होंने कहा, 'आर्थिक विकास के लिए क्या आवश्यक है, इसके लिए एक अनुकूल वातावरण की आवश्यकता है। कुछ राज्य अधिक सफल क्यों हैं क्योंकि वहां कानून- व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है और वे उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए एक अनुकूल वातावरण मुहैया कराते हैं।'

पुरी ने 1947 में हुए विभाजन का जिक्र करते हुए कहा, 'जब हम एक स्वतंत्र राष्ट्र बने तो ये (भारत और पाकिस्तान) एक ही मां की कोख से जन्मे दो देश थे। एक ओर, हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं जबकि दूसरी ओर, दूसरा देश सीमा पार आतंकवाद एवं आतंक को सरकार की नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करने में विश्वास करता है....।' पुरी ने कहा कि पहलगाम हमला एक 'घृणित कृत्य' है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन