पाकिस्तान अपने ही ‘आतंकवाद के दानव’ से तबाह हो जाएगा: मुख्तार अब्बास नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2019

रामपुर। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान अपने ही ‘आतंकवाद के दानव’ से बर्बाद हो जाएगा जिसे उसने अपनी धरती पर बढ़ावा दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय एकता अभियान के दौरान रामपुर में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि हताश पाकिस्तान, उसके आतंकवादी दोस्त और खुफिया एजेंसी आईएसआई अब भारतीय मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल उठाने की साजिश रच रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के मंत्री ने कहा, जेल जाने के लिए कतार में हैं भ्रष्टाचारी

नकवी ने कहा कि पाकिस्तान पूरी दुनिया की शांति और इंसानियत के लिए खतरा है। जिस बात को भारत ने बहुत पहले समझ लिया था, उसे आज पूरी दुनिया जान चुकी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परस्त अलगाववादी-आतंकवादी अनुच्छेद 370 को अपना हथियार बना कर जम्मू, कश्मीर, लद्दाख के लोगों की प्रगति और शांति में खलल डाल रहे थे। अब उस ‘‘हथियार’’ को तोड़ दिया गया है। नकवी ने कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद जम्मू, कश्मीर, लद्दाख के लोगों की खुशहाली सुनिश्चित होगी। इसी वजह से पाकिस्तान, आतंकवादी, अलगाववादी बौखला गए हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow