पाकिस्तान विश्व के मानचित्र से मिट जाएगा: निर्मल सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2016

जम्मू। पाकिस्तान पर जम्मू कश्मीर में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाते हुए जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा है कि पड़ोसी देश एक विफल राष्ट्र है और एक ऐसा समय आएगा जब वह विश्व के मानचित्र से मिट जाएगा। सिंह ने कहा, ‘‘ऐसा समय आएगा जब पाकिस्तान विश्व के मानचित्र पर नहीं होगा। उसका वही हश्र होगा जो बांग्लादेश के निर्माण के समय हुआ था।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा आतंकी लांच पैडों पर लक्षित हमले के बाद पाकिस्तान चिड़चिड़ा हो गया है।

 

उन्होंने कहा, ‘‘वह अब लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है तथा जम्मू कश्मीर में अस्थिरता फैलाने के लिए आतंकवादियों को भेज रहा है। कश्मीर घाटी में जो कुछ हो रहा है, उसे वह ही हवा दे रहा है।’’ सिंह ने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर में जो जबर्दस्त अभियान चलाया, उससे पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है। वह वैश्विक मानचित्र पर अलग-थलग हो गया है और वह एक विफल एवं आतंकवादी देश बन गया है।’’ उपमुख्यमंत्री सांबा जिले के राजेंद्रपुरा गांव में बिग्रेडियर राजेंद्र सिंह के 69वें शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री