...तो दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान: अश्वनी चौबे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

बाग़पत। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने अगर आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं किया, तो वह दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा। चौबे ने यहां एक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करने के बाद कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया के अधिकांश देश एक हो रहे हैं। अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं किया, तो वह दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा।

उन्होंने हाल में भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में की गयी स्ट्राइक पर कहा,  छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, चाहे पाकिस्तान के पीएम के कक्ष में छिप जाओ। चौबे ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने वालों को शर्म आनी चाहिए। आने वाले चुनाव में ऐसे लोगों की जमानत तक नहीं बच सकेगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने विपक्षी दलों के गठबंधन को ‘भानुमति का पिटारा’ करार देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता इन सभी को सबक सिखायेगी।

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय