Cyclone Biparjoy की चपेट में आएगा पाकिस्तान, अगले 72 घंटे में चलेंगी हवाएं, आर्मी-नेवी ने शुरू किया लोगों का रेस्क्यू

By रितिका कमठान | Jun 14, 2023

चक्रवातीय तूफान बिपारजॉय का असर भारत के साथ अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर भी हो रहा है। तूफान के असर के कारण ही कराची में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। माना जा रहा है कि तूफान 15 जून को कराची और सिंध के तटीय क्षेत्रों से टकरा सकता है। पाकिस्तान में इस तूफान का असर इस सप्ताह के अंत तक देखने को मिल सकता है, यानी लोगों को 18 जून तक तूफान के प्रकोप को झेलना होगा।

इस संबंध में पाकिस्तान मौसम विभाग ने भी बिपारजॉय को लेकर भी नई चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार अब अत्यधिक गंभीर तूफान गंभीर तूफान में बदल गया है। तूफान कराची से लगभग 410 किलोमीटर दूर है, जो कि 15 जून को सिंध के तटीय क्षेत्रों में टकरा सकता है। इसके बाद से 17-18 जून तक कम होने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के लिए अगले 72 घंटे बेहद अहम है। 

भारत में ऐसा हाल
तूफान बिपारजॉय गुजरात के कच्छ जिले की तरफ बढ़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने अब तक राज्य के आठ जिलों में समुद्र के पास रहने वाले करीब 37,800 लोगों को सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू कर पहुंचाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि शक्तिशाली चक्रवात 15 जून की शाम को जखाऊ बंदरगाह पहुंच सकता है। वीएससीएस (बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान) ‘बिपारजॉय’ अरब सागर के ऊपर उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए 14 जून को तड़के भारतीय समायुनसार ढाई बजे जखाऊ बंदरगाह से लगभग 280 किलोमीटर डब्ल्यूएसडब्ल्यू पर केंद्रित रहा। वीएससीएस के रूप में ही 15 जून की शाम तक यह जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) के पास से गुजरेगा। 

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा