''20-25 साल में खत्म हो जायेगा पाक, अटक से कटक तक होगा हिंदुस्तान का राज''

By नीरज कुमार दुबे | Dec 09, 2019

प्रेस विज्ञप्ति। पाकिस्तान में जन्मे लेखक और कमेंटेटर तारिक फतह ने कहा कि पाकिस्तान अगले 20-25 वर्षों में खत्म हो जाएगा। मेरी बात याद रखिएगा बलूचिस्तान आजाद हो जाएगा और अटक (पाकिस्तान) से लेकर कटक (हिंदुस्तान) तक का पूरा भू-भाग भारत का हिस्सा होगा। फतह इन दिनों कनाडा में स्व-निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। इंडिया टीवी पर प्रसारित शो 'आप की अदालत' में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए तारिक फतह ने कहा: 'आप याद रखियेगा...हिंदुस्तान अटक से कटक तक फैलेगा। जब बलूचिस्तान आजाद होगा तो पाकिस्तान की कमर टूट जाएगी। पाकिस्तान की फौज ने बच्चियों के साथ रेप किया। बच्चों को मारकर हेलिकॉप्टर से वैली में ड्रॉप कर दिया।'

इसे भी पढ़ें: बिल पर विपक्ष के सवाल, शाह ने दिया जवाब, जाने नागरिकता बिल से जुड़ी बड़ी बातें

उन्होंने कहा- 'मैं 1967 से इस स्ट्रगल में हूं। इनकी फौज ने आजादी के समय बलूचिस्तान पर कब्जा कर लिया था। कलात के शाह ने हिंदुस्तान को ऑफर किया कि मैं मिलना चाहता हूं, लेकिन कांग्रेस सांसदों के एक डेलिगेशन.. जिसमें अबुल कलाम आजाद भी थे, उन्होंने कलात को भारत में मिलने से मना कर दिया.. यह कहकर कि यह हिंदुस्तान की सरहद से 200 किमी दूर है, जबकि पाकिस्तान कराची से 2 हजार किमी. दूर ढाका पर अपना दावा कर रहा था। उस समय ओमान के सुल्तान ने ग्वादर पोर्ट के लिए 40 लाख रुपये का ऑफर दिया था लेकिन हमने ठुकरा दिया। भारत ने यहीं कोताही की।'

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरीफ करते हुए उन्होंने कहा: हिंदुस्तान की फौज में भले ही गुजरात की रेजिमेंट न हो लेकिन गुजरात के प्राइम मिनिस्टर मोदी जी ने वह कर दिखाया जो पिछले 70 वर्षों में कोई नहीं कर सका।

 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में ''पाकिस्तानी एक आतंकवादी देश है'' के लगे नारे

 

तारिक फतह ने बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान द्वारा बेटे का नाम मंगोल आक्रमणकारी तैमूर के नाम पर रखे जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा: 'वह जाहिल नहीं तो क्या है, बेटे का नाम रख दिया तैमूर। तैमूर ने दुनिया की आबादी 3 परसेंट घटा दी। हिंदुस्तान में हर कोस पर हिंदुओं की खोपड़ियों का पिरामिड बनाया। पता नहीं शर्मीला टैगोर क्या सोचती होंगी ? किस तरह के बेटे को जन्म दिया, जिसने बेटे का नाम तैमूर रख दिया। आप इजराइल जाकर बच्चे का नाम हिटलर रखकर देखिए ?

इसे भी पढ़ें: बेहतर इलाज के लिए नवाज शरीफ को ले जाया जा सकता है अमेरिका

जब रजत शर्मा ने कहा कि एक टीवी शो के दौरान एक पाकिस्तानी एंकर ने कहा था कि आठवीं शताब्दी के दौरान स्पेन पर मुस्लिमों की जीत का नेतृत्व करने वाले दल के कमांडर का नाम तारिक इब्न जैद था, इस पर तारिक फतह ने कहा: तारिक शब्द संस्कृत के तारक शब्द से आया है। तारक का मतलब अर्ली मॉर्निंग स्टार...अगर इंडिया में हिंदुओं को यह बात नहीं पता तो इसमें मेरा कसूर नहीं है। यहां भारत में दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता है। आपने 10 हजार साल तक दुनिया को रास्ता दिखाया। आपने चेस का इजाद किया। आपने पहाड़ों को काटकर मंदिर बनवाए। आप लोग डिफेंसिव क्यों रहते हैं ? इंडिया में हिंदू, मुस्लिम, सिख एक रहें.. इंडिया है तो, दुनिया है। इंडिया खत्म तो इवरी थिंग इज ओवर।

 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान प्रभावी, नतीजा केंद्रित क्षेत्रीय सहयोग में विश्वास रखता है: इमरान खान

 

मुगलसराय और इलाहाबाद का नाम बदले जाने के सवाल पर तारिक फतह ने इसे सही ठहराया और कहा: 'नालंदा को बख्तियार खिलजी ने तोड़ा था। नालंदा में दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी थी। वहां के रेलवे स्टेशन का नाम आप जानते हैं ? नाम है बख्तियारपुर जंक्शन। एक हजार साल तक के राज में मुसलमानों ने हिंदुओं के सबसे पवित्रतम स्थान प्रयागराज का नाम इलाहाबाद कर दिया। मुसलमानों की जिम्मेदारी थी कि वो यह कहते कि यह नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं होगी। यह झूठ बर्दाश्त नहीं होगा। न मक्का का नाम रामगढ़ हो सकता है, न प्रयागराज का नाम इलाहाबाद होगा। आज हिंदुस्तान के मुसलमानों को यह तय कर लेना चाहिए कि वे अपने बच्चे का नाम शम्स की जगह सूरज रख दें।

इसे भी पढ़ें: लंदन में मारा गया आतंकवादी PoK में दफन, पाकिस्तान सरकार बेखबर

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पर निशाना साधते हुए तारिक फतह ने कैप्टन के रूप में उनकी साख पर सवाल उठाया, तारिख फतह ने कहा: वो (इमरान) कोई फेरोशियस प्लेयर नहीं है। वह अपने चाचा के जो कि फौज में लेफ्टिनेंट जनरल वाजिद अली खान बर्की थे.. उनके कारण टीम में जगह मिली। उस समय पाकिस्तान के दो मशहूर प्लेयर थे... आसिफ मसूद और सरफराज नवाज। इनके कप्तान माजिद खान थे। इमरान तो पव्वा लगाकर टीम में आए थे। शुरू के तीन चार मैच में इनका लाइन और लेंथ बिल्कुल गलत था और इन्हें कोई विकेट नहीं मिली। ये वो पठान है जो पठान है ही नहीं। खान लगाकर खुद को पठान कह रहे हैं, इनकी मां जालंधर की थी, इनकी खाला अमृतसर से हैं। ये मर्दानगी दिखाने के लिए खुद को पठान कहते हैं। किधर के पठान हो भाई तुम?

इसे भी पढ़ें: टेरर फंडिंग केस: हाफिज सईद पर तय नहीं हो सके आरोप, 11 दिसंबर को अगली सुनवाई

पाकिस्तान में जन्मे लेखक फतह ने कहा;  'पाकिस्तान का इलेक्टेड प्राइम मिनिस्टर नवाज शरीफ है। अब चाहे इलेक्ट करो.. डिसलेक्ट करो या निकाल दो .. जो चाहे करो...। हर अक्लमंद पाकिस्तानी को यह पता है कि इमरान का चुनाव फ्रॉड है। हर पाकिस्तानी को यह भी पता है कि उसकी हुकूमत कोई जनरल चलाता है। उनके सामने जो खड़ा होगा वो जेल जाएगा। आप देख लीजिए पाकिस्तान में अभी कौन-कौन जेल में है और कौन-कौन गायब है। पाकिस्तान में 'उपरवाला' तो फौज है।

 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने FATF को सौंपे 22 सवालों के जवाब, क्या ब्लैक लिस्ट का हटेगा ठप्पा?

 

तारिक फतह ने कहा कि इमरान खान की चौथी बीवी बुशरा बी तंत्र-मंत्र में डूबी हुई है, उन्होंने कहा- 'वो जादू-टोना के चक्कर में है। शी इज एक्सपर्ट। वो इमरान खान के साथ नंगे पैर हज करने सऊदी अरब गई थीं। आप तस्वीर देखें ट्रम्प के साथ इमरान खान की। इमरान अपने हाथ में तज़बी (माला) लिए हुए थे। एक ट्रम्प डफर है और एक ये (इमरान खान) एम्पिटी हेडेड (दिमागी तौर पर खोखला) है।'

इसे भी पढ़ें: जाधव को निर्बाध राजनयिक पहुंच के लिए पाकिस्तान के संपर्क में हैं: भारत

तारिक फतह ने कहा: 'बुशरा बी हमेशा बुर्का में रहती हैं। इनका कहना है कि इऩ्होंने उसे कभी देखा नहीं। जब देखा नहीं तो शादी कैसे कर ली? शादी करने से पहले भी तो जानते होगे न? एक औरत बैठी है.. उसकी शादी हुई है.. उसके दो बड़े बच्चे हैं.. उसके पति को अचानक ख्वाब आता है कि बीवी इमरान खान को दे दो.. वो खुद गया और कहा- बीबी तुम तो इमरान खान के काबिल हो.. मैं किस काबिल हूं। तलाक दो ताकि तुम सही जगह पहुंचो। बताइये ये पाकिस्तान जो इस्लाम के नाम पर बना है, वहां इस्लाम का ये हश्र हो रहा है। लोगों ने उसे प्राइम मिनिस्टर की बीबी बना दिया, बगैर देखे कि वह है कौन ? या तो वो मिली थी उससे, वो भी हराम है। बुर्का उतरता भी है कभी-कभी.. उसने क्या देखा होगा.. How can you marry someone whom you have never seen...Either someone is lying or someone is fraudulent.' (आप किसी ऐसे व्यक्ति से शादी कैसे कर सकते हैं जिसे आपने कभी नहीं देखा है ... या तो वह झूठ बोल रहा है या फिर कोई फ्रॉड है।)' 

 

प्रमुख खबरें

Bihar: पुलिस हिरासत में मौत को लेकर थाने में आगजनी के आरोप में 19 गिरफ्तार

Gaza में संघर्ष पर नयी योजना पर कार्य नहीं किया गया तो पद छोड़ दूंगा : गैंट्ज

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान प्रारंभ

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई