गैर-भारतीय सिखों को करतारपुर जाने के लिए पर्यटक वीजा देगा पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2019

लाहौर। पाकिस्तान सरकार गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के दौरान करतारपुर गलियारा और देश के अन्य ‘गुरद्वारे’ जाने वाले गैर-भारतीय सिखों को पर्यटन वीजा जारी करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए करतारपुर गलियारा समझौते के तहत, एक दिन के लिए भारत से आने वाले श्रद्धालुओं को वीजा की जरूरत नहीं होगी लेकिन वे केवल गुरुद्वारा बाबा गुरु नानक ही जा सकेंगे। हालांकि, दूसरे देशों से आने वालों को वीजा की जरूरत होगी और वे अन्य धार्मिक स्थानों पर भी जा सकेंगे।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान सरकार लाहौर से करीब 125 किलोमीटर दूर करतारपुर नारोवाल स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक जाने के लिए यूरोप, कनाडा और अमेरिका के (गैर भारतीय) सिखों को पर्यटन वीजा जारी करेगी।” अधिकारी ने कहा कि भारतीय श्रद्धालुओं को पाकिस्तान के अन्य पाक स्थलों पर जाने के लिए वीजा हासिल करना होगा।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा