कोरोना के मामलों में वृद्धि जारी रहने पर पाकिस्तान शहरों में लॉकडाउन लगाएगा: मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि अगर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि जारी रही तो पाकिस्तान सरकार शहरों में लॉकडाउन लागू करने को मजबूर होगी। पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 8,20,823 मामले सामने आ चुके हैं जबकि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 131 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 17,811 तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस का खौफ, भारत की यात्रा करने वालों की अमेरिका में एंट्री बैन

योजना मंत्री असद उमर ने चेताया कि संक्रमण की दर 15 फीसदी पार करने की सूरत में सरकार को शहरों में लॉकडाउन लागू करने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, चुनौती समाप्त नहीं हुई है जबकि इसकमें लगातार इजाफा हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 : अमेरिकी सांसदों ने भारत को मदद देने के लिए बाइडन प्रशासन की प्रशंसा की

इस समय सावधानी बरतने के साथ ही मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना बेहद जरूरी है। अगले कुछ सप्ताह काफी नाजुक हैं। अगर हम बीमारी को फैलने देते हैं तो कोई तंत्र इससे निपट नहीं सकता।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती