अनुच्छेद 370 पर पाक मचाएगा शोर, भारत रहे सतर्क : पूर्व सैन्य प्रमुख मलिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

नयी दिल्ली। सेना के पूर्व प्रमुख वी पी मलिक ने मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने के केंद्र के फैसले पर पाकिस्तान “शोर मचाएगा” और भारत को कूटनीति के लिहाज से ही नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर भी पूरी तरह तैयार रहना होगा। ‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा : करगिल से मौजूदा समय तक’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी से इतर मलिक ने कहा कि सरकार का फैसला “सही एवं साहसिक” है और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में है। 

सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को सोमवार को निरस्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में विभाजित करने का प्रस्ताव दिया था। मलिक ने कहा कि अगर आप राष्ट्रीय सुरक्षा के दूरगामी नजरिए से देखें तो यह सही कदम है। यह साहसिक कदम है और राष्ट्रीय सुरक्षा को बचाने में इसके दीर्घकालिक लाभ होंगे।

इसे भी पढ़ें: इस्लामाबाद में दिखे ‘‘आज जम्मू-कश्मीर लिया है" के बैनर, पाक पुलिस परेशान

करगिल युद्ध के दौरान सेना प्रमुख रहे मलिक ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखें जहां लग रहा था कि दोनों क्षेत्रीय दल कश्मीरियों एवं शेष पूरे देश के बीच अंतर बढ़ा रहे हैं तो यह कदम जरूरी था। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सालों में मैंने देखा कि कश्मीर की कुछ राजनीतिक पार्टियां कश्मीरियों और बाकी देश के बीच अंतर को इतना बढ़ा रही हैं कि ऐसा लग रहा था कि इन राजनीतिक दलों ने अलगाववादियों के साथ हाथ मिला लिया है।”

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी जज ने आतंकवादी मामले में एक पाकिस्तानी को किया दोषमुक्त

मलिक ने कहा, “भारत को तैयार रहना होगा क्योंकि पाकिस्तान इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय बनाने की कोशिश करेगा और हमें न सिर्फ कूटनीति के लिहाज से तैयार रहना होगा बल्कि जमीनी स्तर पर भी।” उन्होंने कहा कि हमें सतर्क रहना होगा क्योंकि, “पाकिस्तान चुप नहीं बैठने वाला है और वे शोर मचाएंगे।” मलिक ने कहा कि ‘ऑपरेशन विजय’ राजनीतिक, सैन्य और कूटनीतिक क्षमता के साथ-साथ साहस, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प का मिश्रण था जिसने भारत की जीत में योगदान दिया। उन्होंने पाकिस्तान को सीमावर्ती क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए व्यापक पैमाने पर बलों की जरूरत की बात कही। उन्होंने कहा कि भले ही भारत घुसपैठ का शिकार रहा हो, लेकिन उसने संयम बरतना जारी रखा है।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन