मसूद अजहर पर किसी के ‘दबाव’ में नहीं आएगा पाकिस्तान: विदेश मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

इस्लामाबाद। मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के मामले पर पाकिस्तान किसी के भी ‘दबाव’ में नहीं आएगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। फैसल का यह बयान चीन के उन रपटों को खारिज करने के बाद आया है जिसमें यह कहा गया था कि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने चीन को अल्टीमेटम दिया है कि वह संयुक्तराष्ट्र द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के मसले पर अपने ‘तकनीकी रोक’ को हटा ले।

फैसल ने कहा कि अजहर पर पाकिस्तान का रुख स्पष्ट है। भारत का आरोप है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित अजहर के जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: किसानों के अलग बजट में पहले ही की जाएगी MSP की घोषणा: राहुल गांधी

अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर चीन द्वारा तकनीकी रोक लगाए जाने के मसले पर फैसल ने कहा, ‘‘ इस मामले में पाकिस्तान जो भी निर्णय करेगा वह उसके राष्ट्रहित में होगा। पाकिस्तान इसमें किसी के दबाव में नहीं आएगा।’’ चीन ने बुधवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने इस मामले पर उसे अल्टीमेटम दिया है।

प्रमुख खबरें

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि

Nations League: Cody Gakpo के इंजरी टाइम गोल से Netherlands ने Germany को 1-1 पर रोका

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की, SIR विवाद के बीच कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए

Nepal PM Balendra Shah ने UNGA में भारत-चीन के साथ Himalayan Climate Resilience Mechanism का दिया प्रस्ताव