पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने महिला टीम के मुख्य कोच को बर्खास्त किया, मारूफ की कप्तानी बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच इकबाल इमाम को बर्खास्त कर दिया लेकिन बिस्माह मारूफ को 2020-21 सत्र के लिये कप्तान बनाये रखा। बोर्ड ने इसके साथ ही महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंध में भी बढ़ोतरी की घोषणा की। उसने नौ एमर्जिंग खिलाड़ियों के लिये अनुबंध घोषित किया।

इसे भी पढ़ें: उमर अकमल की प्रतिबंध के खिलाफ अपील की सुनवाई 11 जून को : पीसीबी

बोर्ड ने कहा कि उसने अनुबंध के वर्ग ‘ए’ में शामिल खिलाड़ियों की अनुबंध राशि में 33 प्रतिशत जबकि ‘बी’ और ‘सी’ वर्ग के लिये क्रमश: 30 और 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। केंद्रीय अनुबंध के ‘ए’ वर्ग में बिस्माह मारूफ और जावेरिया खान, ‘बी’ वर्ग में आलिया रियाज, दियाना बेग और सिदरा नवाज तथा ‘सी’ वर्ग में अनाम अमीन, नाहिदा खान, निदा दार और ओएमा सोहेल शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा