SCO समिट से पहले पाकिस्तान का नया पैंतरा, अफगानिस्तान को पत्र लिख कर कहा- आतंकी मसूद अजहर को करें गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2022

एससीओ समिट 2022 उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन 15 से 16 सितंबर को होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। लेकिन एससीओ समिट से ठीक पहले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का नया पैंतरा सामने आया है। पाकिस्तान ने प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी के लिए अफगानिस्तान को पत्र लिखा है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने खिलाड़ियों की कर दी गजब बेइज्जती! बोले- 'क्लास, क्लास, क्लास छोड़ो भाई'

एफएटीएफ को मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई। जिसके बाद एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं कि क्या फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) का दबाव के डर से पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के प्रमुख मसूद अजहर सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित अन्य आतंकवादियों से निपटने के लिए सच में गंभीर है या फिर हर बार की तरह ये उसके दिखावा मात्र है।  

प्रमुख खबरें

Naga Chaitanya के पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! अश्लील और AI-जनित तस्वीरों के प्रसार पर लगाई रोक

एक गलती और इजरायल में भीषण तबाही, इस बार फोड़ने को तैयार बैठा ईरान?

टेनिस क्वीन Serena Williams की धमाकेदार वापसी! युवा स्टार Mboko संग मचाएंगी धमाल

Putin ने 30 साल बाद जगाया रूस का दैत्य, अमेरिका के 3 डिस्ट्रायर निगलने में सक्षम