पाकिस्तानी अभिनेता तलत हुसैन का निधन, भारतीय फिल्मों में भी कर चुके है अभिनय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

कराची। पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता तलत हुसैन का लंबी बीमारी के बाद रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। रेडियो, टीवी, थिएटर और सिनेमा के दिग्गज हुसैन को ‘‘बंदिश’’, ‘‘कारवां’’, ‘‘हवाएं’’ और ‘‘परछाइयां’’ जैसे धारावाहिकों के साथ-साथ कई फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए पहचाना जाता था। उन्होंने भारतीय फिल्म ‘‘सौतन की बेटी’’ में भी अभिनय किया था। पाकिस्तान कला परिषद, कराची के अध्यक्ष अहमद शाह ने हुसैन की मौत की खबर की पुष्टि की। 

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी