पाकिस्तानी अभिनेत्री Mahira Khan ने अरिजीत सिंह की तारीफ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2024

पाकिस्तान की अभिनेत्री माहिरा खान इस सप्ताहांत दुबई में आयोजित हुए अरिजीत सिंह के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं और उन्होंने कहा कि भारतीय गायक को खुशी में झूमते हुए गाता देख उन्हें प्रसन्नता हुई।

उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, किसी कलाकार को खुशी में झूमते हुए और प्यार से घिरे हुए प्रस्तुति देते हुए देखना कितना सुखद है। माहिरा ने कहा, लेकिन इससे भी अधिक, यह तब और सुंदर होता है जब आप एक कलाकार में विनम्रता देखते हैं..उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिला है। धन्य रहें अरिजीत सिंह। वाह!

इससे पहले कार्यक्रम के दौरान माहिरा को पहचान नहीं पाने पर माफी मांगने का अरिजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। अरिजीत सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों की भीड़ में माहिरा की 2017 में आई पहली बॉलीवुड फिल्म रईस का गाना जालिमा गाते हुए उन्हें देखा, लेकिन वह उन्हें पहचान नहीं पाए थे।

हालांकि बाद में जब वह पाकिस्तानी अभिनेत्री को पहचान गए तो उन्होंने उनका नाम पुकारा। अरिजीत ने मंच से कहा, आप लोग हैरान हो जाएंगे, क्या मैं बता दूं? क्या हम उनकी ओर कैमरा कर सकते हैं? मैं इन्हें पहचानने की कोशिश कर रहा था तभी मुझे याद आया कि मैंने इनके लिए गाना गाया था।

देवियो और सज्जनो माहिरा खान मेरे ठीक सामने बैठी हैं। उन्होंने कहा, सोचिए मैं उनका ही ‘जालिमा’ गाना गा रहा था और वह यहीं खड़ी थीं, लेकिन मैं उन्हें पहचान नहीं सका। मुझे माफ कीजिए। आपका बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद।

प्रमुख खबरें

Fairfax खरीदेगी IDBI Bank में 60.72% हिस्सेदारी, 53000 करोड़ की डील को मिली मंजूरी

Varahamihira Biography |नासा भी हैरान! प्राचीन भारत के इस ऋषि ने 1500 साल पहले ही सब लिया था जान|Matrubhoomi

वैशाली के Raghopur में नाव हादसे पर Chirag Paswan सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई

आखिर इस आग में ऐसा क्या है? पूरी दुनिया मोदी-पुतिन के सामने झुक गई?