भारत युद्ध शुरू करेगा लेकिन इसका अंत हम करेंगे...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को भारत को चेतावनी दी कि देश पर हमला होने की स्थिति में उचित जवाब दिया जाएगा। सेना के प्रवक्ता का पद छोड़ रहे मेजर जनरल आसिफ गफूर ने रक्षा पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पाकिस्तान की संभावित प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर यह टिप्पणी की। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को नेशनल कैडट कॉर्प्स (एनसीसी) को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेनाएं पाकिस्तान को धूल चटाने में हफ्ते-10 दिन से अधिक का समय नहीं लेगी। गफूर ने कहा कि भारत युद्ध शुरू करेगा लेकिन इसका अंत हम करेंगे।’’ गफूर को हाल में पंजाब प्रांत स्थित ओकरा का जनरल ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त किया गया है। इसकी सीमा भारत से लगती है। उन्होंने कहा पाकिस्तान का नागरिक और सैन्य नेतृत्व क्षेत्र में शांति चाहता है और भारत के नागरिक और सैन्य नेतृत्व को शांति का महत्व समझना चाहिए। 

इसे भी देखें- 70 साल से जिस खजाने पर नजरें गड़ाए था Pak, वो मिलेगा India को

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा