लगातार 14वा टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दी यह प्रतिक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

एडीलेड। पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया में अपना बदतर टेस्ट रिकॉर्ड सुधारने के लिये पाकिस्तान को हालात के अनुरूप जल्दी ढलना और साझेदारियां बनाना सीखना होगा। पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 48 रन से पराजय झेलनी पड़ी जबकि पहला टेस्ट उसने एक पारी और पांच रन से गंवाया था। 

इसे भी पढ़ें: 50 साल से अधिक उम्र वालों के विश्व कप में भाग लेगा भारत

पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया में लगातार 14 टेस्ट हार चुका है। अजहर ने कहा कि ए टीमों को अधिक से अधिक यहां दौरा करना चाहिये ताकि हालात को समझ सकें। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें फायदा मिलेगा। बल्लेबाजी के लिये यह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ जगह है। यदि आप उछाल और रफ्तार का सामना कर सकें तो रन बना लेंगे। इसके लिये साझेदारियां काफी अहम है। उन्होंने कहा कि हमें टेस्ट मैच जीतने के लिये 20 विकेट भी लेने होंगे। इसके लिये हमें हालात को समझकर गेंदबाजी करनी होगी।

प्रमुख खबरें

किसानों के सहयोग से जेवर बन रहा वैश्विक औद्योगिक केंद्र: धीरेन्द्र सिंह

मध्यप्रदेश में शिवपुरी बन रहा नई खेल प्रतिभाओं का केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर