बॉल टेंपरिंग मामले में बुरे फंसे पाक क्रिकेटर अहमद शहजाद, PCB ने दी ये सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2019

कराची। पाकिस्तान के टेस्ट सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद पर कायद-ए-आजम ट्रॉफी में सिंध के खिलाफ उनकी टीम सेंट्रल पंजाब की गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाये जाने के बाद 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि शहजाद को धारा 2.14 के अंतर्गत लेवल एक के आरोप का दोषी पाया गया जो मैच के दौरान गेंद की स्थिति में बदलाव करने से संबंधित है। 

यह घटना सिंध की पहली पारी के 17वें ओवर के दौरान घटी जब गेंद के सामान्य निरीक्षण के दौरान मैदानी अंपायर मोहम्मद आसिफ और जमीर अहमद ने पाया कि क्षेत्ररक्षण कर रही टीम के एक सदस्य ने गलत तरीक से गेंद बदल दी है। इस मामले को मैच रैफरी के समक्ष रखा गया जिन्होंने ड्रा हुए मैच के बाद मामले की सुनवाई की। पीसीबी ने कहा कि अहमद ने इस आरोप को स्वीकार नहीं किया इसलिये मैच के बाद सुनवाई हुई जिसमें अहमद को दोषी पाया गया।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प