पाकिस्तानी क्रिकेटर नासिर जमशेद फिक्सिंग के दोषी, फरवरी में तय होगी सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2019

लंदन। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद को टी20 स्पाट फिक्सिंग मामले में साथी क्रिकेटरों को रिश्वत देने की साजिश में शामिल होने का दोषी पाया गया। दो अन्य व्यक्तियों युसूफ अनवर और मोहम्मद एजाज ने पीएसएल खिलाड़ियों को रिश्वत की पेशकश की बात कबूल की है। तीनों की सजा फरवरी में तय की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट को रातोंरात सुधारने के लिये कोई जादू की छड़ी नहीं है: मिसबाह

जमशेद ने पीएसएल में नौ फरवरी को इस्लामाबाद युनाइटेड और पेशावर जल्मी के बीच दुबई में खेले गए मैच में खिलाड़ियों को फिक्सिंग के लिये उकसाया था। जमशेद ने पाकिस्तान के लिये टेस्ट, वनडे और टी20 मैच खेले हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: Anahat Singh और अभय सिंह फाइनल में हारे, भारत को मिला रजत

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर