28 जून को इंग्लैंड सीरीज के लिए रवाना होगी पाकिस्तान टीम, 14 दिनों तक रहेंगे Quarantine

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम तीन टेस्ट और तीन ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये 28 जून को इंग्लैंड के लिये रवाना होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को रवानगी की तारीख की पुष्टि की और कहा कि टीम कोरोना वायरस के लिये लगायी गयी पांबदियों के तहत 14 दिन के लिये डर्बीशर में पृथकवास में रहेगी लेकिन इस दौरान उसे अभ्यास करने की अनुमति होगी। चयनकर्ताओं ने दौरे के लिये 29 खिलाड़ियों की टीम चुनी है ताकि अगर कोई खिलाड़ी बीमार हो जाये तो तुरंत उसकी जगह कोई और खिलाड़ी मौजूद रहे। पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने 17 मार्च के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें