सेना ने पाकिस्तान के मंसूबों पर फेरा पानी, कच्छ में ड्रोन को किया तबाह

By अनुराग गुप्ता | Feb 26, 2019

अहमदाबाद। भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने पाकिस्तान के मंसूबों को एक बार फिर से तबाह कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक किए जाने के चंद घंटों बाद ही पाकिस्तान ने अपना ड्रोन गुजरात के कच्छ बॉर्डर की तरफ भेज दिया और बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में था। सुरक्षाकर्मियों को जैसे ही ड्रोन की भनक लगी उन्होंने उसे नष्ट कर दिया।

उल्लेखनीय है कि 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमान ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित जैश के बंकरों को तबाह कर दिया। भारतीय वायुसेना का यह ऑपरेशन करीब 20 मिनट तक चला है और इस ऑपरेशन को तड़के साढ़े तीन बजे अंजाम दिया गया। इस एयरस्ट्राइक में करीब 200 से 300 जैश के आतंकियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी तक इस हमले की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

प्रमुख खबरें

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी