Jammu Kashmir: कठुआ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, मैग्नेटिक बम और UBGLs ग्रेनेड मिले

By अंकित सिंह | May 29, 2022

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में घुसने के कुछ ही देर बाद सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया है। ड्रोन के साथ एक पेलोड अटैचमेंट था जिस पर सात मैग्नेटिक बम एवं इतने ही यूबीजीएल ग्रेनेड थे। एसएसपी कठुआ आरसी कोतवाल ने बताया कि ड्रोन की सूचना मिलने पर राजबाग पीएस की टीम सामान्य तलाशी में थी। ड्रोन को मार गिराया गया और 7 चुंबकीय प्रकार के बम आईईडी और 7 यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) बरामद किए गए। हमने यह सामग्री बरामद कर एक बड़ी घटना को टाल दिया है। 

इसे भी पढ़ें: कस्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

सिंह ने बताया कि इस ड्रोन पर लादे गये सामानों की जांच के लिए बुलाये गये बम निरोधक दस्ते को सात मैग्नेटिक बम और सात ‘अंडर बैरल ग्रेनेडल लांचर’ (यूबीजीएल) मिले। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दरअसल सीमापार से बार-बार ड्रोन की गतिविधियां होने के चलते पुलिस तलाशी दल नियमित रूप से उस क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं। इस संघशासित प्रदेश में 30 जून से 43 दिवसीय अमरनाथ यात्रा दो मार्गों से शुरू होने वाली है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!