जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान का ड्रोन दिखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित एक अग्रिम गांव के ऊपर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मंडराते हुए देखा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान में चक भूरा चौकी की ओर से आता दिखा। यह ड्रोन घगवाल इलाके के रीगल गांव के ऊपर कुछ मिनट तक मंडराता रहा और फिर सीमा के दूसरी तरफ लौट गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र की तलाशी ली है कि कहीं नशीले पदार्थ या हथियार जैसे किसी भी प्रकार का सामान हवा से गिराया तो नहीं गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

शिवसेना को दी थी मात, अब Ganesh Khankar संभालेंगे BMC में BJP का मोर्चा!

1.93 लाख करोड़...Indian Economy में बड़ी उछाल, GST में छप्पर फाड़ कलेक्शन!

Best Place to visist in Feburary India: Goa से लेकर Rishikesh तक, फरवरी में घूमने के लिए ये हैं India की 5 Best Places

पाकिस्तानी सैनिकों की लाशों का लगा ढेर, धमाकों से दहले 12 शहर!