शशि थरूर बाज तो बिलावल भुट्टो नकलची बंदर, शहबाज के डेलीगेशन की पाकिस्तानी एक्‍सपर्ट ने खोली पोल

By अभिनय आकाश | May 19, 2025

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने कई देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजने और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति और पहलगाम आतंकवादी हमलेपर अपने रुख के साथ-साथ सबूत पेश करने का फैसला किया था। भारत की ओर से इसके लिए सबसे अहम नाम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का है। भारत के बाद पाकिस्तान ने भी इसी तरह का डेलीगेशन बनाया है, जो दुनिया में ये कहेगा कि गड़बड़ दरअसल दिल्ली की ओर से हो रही है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इसके लिए बिलावल भुट्टो जरदारी को चुना है। लेकिन बिलावल भुट्टो क्या शशि थरूर जैसा प्रभाव दुनिया के नेताओं के सामने दिखा पाएंगे। इसमें खुद पाकिस्तानियों को ही संदेह है। 

इसे भी पढ़ें: बम धमाके से दहला पाकिस्तान, कई लोगों की मौत, क्या फैजुल्लाह ग़बीज़ई था निशाना?

इसके विपरीत, अनुभवी सांसद और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अवर महासचिव शशि थरूर भारत की परमाणु-प्रथम-उपयोग-नहीं नीति को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सकते हैं और एक संतुलित लेकिन दृढ़ रुख बनाए रख सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत विभिन्न दलों के भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले थरूर राष्ट्रीय एकता को दर्शाते हैं। पाकिस्तानी-अमेरिकन मोइद पीरजादा का कहना है कि 70 साल के थरूर की दुनियाभर के विदेश नीति एक्सपर्ट से संबंध रहे हैं। वह निजी तौर पर भी दुनिया की बड़ी हस्तियों को जानते हैं और सरकारों में बैठे लोगों से संबंध रखते हैं। इसके साथ ही थरूर को 'विदेश नीति का बाज़' बताया। उन्होंने बिलावल भुट्टो को 'नकलची बंदर' कहते हुए उनकी विदेश नीति में अनुभवहीनता पर सवाल उठाया। 

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh  

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता