पाकिस्तान ने एक बार फिर एलओसी पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को पुंछ जिले के दो सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से सटी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। रक्षा प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया, आज दोपहर बाद करीब तीन बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तान सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर शाहपुर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि अंतिम समाचार मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है और इसमेंकिसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी