Prabhasakshi NewsRoom: ड्रग्स तस्करों के खिलाफ गुजरात पुलिस का सख्त एक्शन, अपराधियों में खलबली

By नीरज कुमार दुबे | Sep 15, 2022

जेलों में बैठकर गैंगस्टर कैसे अपना काला धंधा चलाते हैं इसकी एक बड़ी मिसाल सामने आई है। हम आपको बता दें कि गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते और भारतीय तटरक्षक बल ने एक संयुक्त अभियान के दौरान राज्य के तट पर अरब सागर में एक मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। अधिकारियों ने बताया कि नाव पर सवार चालक दल के छह पाकिस्तानी सदस्यों और दिल्ली के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के रहने वाले इन दोनों लोगों को यह खेप प्राप्त करनी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भाटिया ने कहा, “रहमानी जहां कपूरथला जेल में बंद है वहीं ओबिन्ना अमृतसर जेल में है। वे व्हाट्सऐप और वीओआईपी (इंटरनेट फोन) कॉल्स का इस्तेमाल कर गिरोह का संचालन कर रहे थे।'' उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गुजरात में जब्त हुए मादक द्रव्य का संबंध पंजाब की जेलों से पाया गया था। भाटिया ने कहा कि 2021 के मोरबी ड्रग जब्ती मामले में, गुजरात पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य भारत भूषण उर्फ भोला शूटर की भूमिका का पता चला था, जो कथित तौर पर पंजाब की एक जेल से मादक द्रव्य नेटवर्क चला रहा था। उन्होंने कहा कि भूषण का हाल ही में जेल में निधन हो गया। इस बीच, तटरक्षक बल ने एक ट्वीट में कहा कि पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव का नाम ‘अल तैय्यासा’ है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब की जेल से किया गया था 200 करोड़ के ड्रग्स का ऑर्डर? पाकिस्तान से आ रही बोट को गुजरात में पकड़ा गया

हम आपको यह भी बता दें कि ड्रग्स का कारोबार करने वालों पर गुजरात पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अभी 9 सितंबर को ही गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 197.82 करोड़ रुपये मूल्य की 39.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने गांधीनगर में कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ 12 गियर बॉक्स के अंदर छिपा कर रखा गया था, जो दुबई के जेबेल अली बंदरगाह से शिपिंग कंटेनर में भेजे गए 7,220 किलोग्राम धातु स्क्रैप का हिस्सा था और यह फरवरी में कोलकाता बंदरगाह पहुंचा था। प्राथमिक जांच से पता चला है कि कंटेनर को फिर से कोलकाता से किसी अन्य देश में भेजा जाना था।

उधर, एक अन्य मामले में अहमदाबाद नगर निगम ने महिला मादक पदार्थ तस्कर की तीन मंजिला आवासीय इमारत बुधवार को ढहा दी। हम आपको बता दें कि महिला को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद के कालूपुर इलाके की रहने वाली 52 वर्षीय अमीनाबानु पठान को शहर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने 24 अगस्त को 3.31 लाख रुपये के 31 ग्राम मादक पदार्थ एमडी के साथ गिरफ्तार किया था। 

प्रमुख खबरें

Insomnia से हैं परेशान तो अपनाएं Military Method, 120 सेकेंड में मिलेगी गहरी नींद

Pakistani Soldiers Killed In Attack: उड़ा डाला पाकिस्तानी सेना का काफिला, सैनिकों के उड़े चिथड़े!

इतिहास रच Mirabai Chanu ने पूरा किया मेडल का ग्रैंड स्लैम! Nagoya Asian Games में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को मिला वेटलिफ्टिंग पदक

Russia-China Counter: ग्रीनलैंड में मिलिट्री बेस बनाएगा अमेरिका, हो गई बड़ी डील!