पाकिस्तानी मुख्य कोच का दावा, अंडर-19 विश्व कप में भारत को हरा सकते हैं हम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2020

कराची। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज और अंडर-19 टीम के मुख्य कोच एजाज अहमद को लगता है कि उनकी टीम 17 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने वाले आगामी आईसीसी युवा विश्व कप में गत चैम्पियन और चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हरा सकती है। 

एजाज ने कहा कि भारत में क्रिकेट की बहुत बढ़िया व्यवस्था है और यह संयोजित भी है लेकिन मैं जानता हूं कि जब हम एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो हम ज्यादा जुनूनी हो जाते हैं। इसलिये हमने हाल में एशियाई एमर्जिंग नेशन्स कप के सेमीफाइनल में भी उन्हें हरा दिया था। 

इसे भी पढ़ें: खेलो इंडिया प्रैक्टिस के दौरान 12 साल की तीरंदाज के गले से आर-पार हुआ तीर

एजाज ने कहा कि बीते समय में भी हम भारत को इस जुनून की वजह से ही हरा सके और इस बार भी मैं जानता हूं कि हमारे खिलाड़ियों का जुनून उन पर भारी पड़ेगा, हालांकि उनकी टीम काफी मजबूत है। पाकिस्तान ने बीते समय में दो बार अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता है। 

प्रमुख खबरें

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत

Bareilly में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी Nirdesh Rathore गिरफ्तार