Jammu and Kashmir में LOC के पास से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2024

जम्मू। जम्मू में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक गांव से एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को सोमवार को जम्मू के बाहरी इलाके खौर के पल्लनवाला इलाके में नियंत्रण रेखा के पास मिलन डी खुई गांव से गिरफ्तार किया गया, जिसने अपनी पहचान कराची निवासी जहीर खान के रूप में बताई है। अधिकारियों ने कहा कि एक पुलिस दल ने उसे संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा और उसे स्थानीय पुलिस चौकी ले जाया गया जहां उसने अपनी पहचान बताई और दावा किया कि वह अनजाने में सीमा में घुस आया है। 

इसे भी पढ़ें: पुंछ आतंकी हमले पर चन्नी की टिप्पणी आचार संहिता का उल्लंघन : पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी

जम्मू क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), आनंद जैन, जम्मू सीमा में बीएसएफ के महानिरीक्षक डीके बूरा के साथ आतंकवाद विरोधी अभियान की निगरानी के लिए कठुआ पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक कम से कम पांच संदिग्ध आतंकवादियों का एक समूह एक घर में घुस गया और खाना मांगा जिसके बाद संदेह होने पर उनकी गतिविधियों के बारे में सुरक्षा बलों को सूचना दी गई। हालांकि उन्हें संदेह हो गया कि उनकी गतिविधियों की सूचना सुरक्षा बलों को दे दी गई है, इसलिए वे घटनास्थल से फरार हो गए।

प्रमुख खबरें

US Migration Policy: ट्रंप ने रद्द किए हजारों प्रवासियों के लाइसेंस, Freedom Hall पहल से बढ़ी हलचल

Tamil Nadu Budget पेश, TVK सरकार महिलाओं को देगी सोना, नवजात को अंगूठी और पशु

Rukhsar Ahmed: UK में जमानत पर रिहा पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने फिर जीता PoK चुनाव

Hemant Soren का बयान: paper leak राष्ट्रीय समस्या, समाधान के लिए गंभीर है सरकार