जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2025

जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आर एस पुरा सेक्टर से एक पाकिस्तानी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस महीने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा इस क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया यह दूसरा पाकिस्तानी नागरिक है।

अधिकारियों ने बताया कि सतर्क बीएसएफ कर्मियों ने सरहद पार से इस ओर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति की गतिविधि देखीं और भारतीय क्षेत्र में घुसते ही उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं। आर एस पुरा सेक्टर के ऑक्ट्रॉय क्षेत्र सेआठ सितंबर को एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया गया था।

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के सरगोधा के निवासी घुसपैठिए सिराज खान को चेतावनी देने पर जवानों ने कुछ गोलियां चलाईं। उसे सीमा पर बाड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कुछ पाकिस्तानी नोट बरामद किए गए।

प्रमुख खबरें

राहुल के संविधान खतरे में बयान पर अठावले का तीखा जवाब, निरधार और तथ्यहीन, खतरा तो कांग्रेस को है

इंडिगो की अराजकता पर डी राजा का वार, कहा- सरकार की मनमानी पर यात्रियों का आक्रोश

IndiGo संकट पर भाजपा सांसद का आश्वासन: 2-3 दिनों में सामान्य होंगी उड़ानें, यात्रियों की बढ़ी उम्मीदें

Nobel नहीं FIFA ही सही, शांति पुरस्कार मिलते ही स्टेज पर नाचने लगे ट्रंप