Nobel नहीं FIFA ही सही, शांति पुरस्कार मिलते ही स्टेज पर नाचने लगे ट्रंप

By अभिनय आकाश | Dec 06, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आखिर 'पीस प्राइज' ले ही लिया। मौका था फीफा वर्ल्ड कप के ड्रॉ का। इस दौरान ट्रम्प को 'फीफा पीस प्राइज' दिया गया। फुटबॉल की वर्ल्ड बॉडी फीफा ने नवंबर में यह नया वार्षिक पुरस्कार घोषित किया था। ट्रम्प इसके पहले विजेता बने हैं। इस पुरस्कार का उद्देश्य ऐसी हस्तियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने शांति के लिए असाधारण और विशिष्ट कार्य किए हों। समारोह में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने ट्रम्प को सम्मानित करते हुए कहा कि फुटबॉल ऐसा माध्यम है, जो दुनिया को जोड़ने का काम करता है। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि इस पीस प्राइज को ट्रम्प जैसे विवादास्पद राजनीतिक व्यक्ति को देना सवाल खड़े करता है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की नई यात्रा नीति: 'हत्यारे, जोंक' कहने वाली मंत्री के तीखे बयान के बाद 30+ देशों पर गाज गिरेगी

यह पुरस्कार ऐसे समय में दिया गया है जब ट्रम्प प्रशासन को कैरिबियन में संदिग्ध ड्रग नौकाओं पर घातक हमलों के साथ-साथ आव्रजन पर तीखी बयानबाजी के कारण भी जांच का सामना करना पड़ा है। इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया, जिन्होंने कहा कि वह अपनी मान्यता आंशिक रूप से ट्रम्प को समर्पित करती हैं, क्योंकि उन्होंने अपने मुद्दे के प्रति ट्रम्प के समर्थन को इसका हिस्सा बताया।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर