Jammu and Kashmir | जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया

By रेनू तिवारी | Apr 05, 2025

जम्मू कश्मीर के पूंछ की सीमा पर  पाकिस्तान के घुसपैठियों ने भारत में घुसने की कोशिश की थी। इसी तरह से 1 अप्रैल को भी पाकिस्तान की सेना ने भी  सीजफायर का उल्लंघन किया था। अब आर एस पुरा सेक्टर से बॉर्डर को क्रॉस कर रहे घुसपैठिए को भारत के बीएसएफ जवानों ने मार गिराया है। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता के यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने दावा किया कि इस कार्रवाई से सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी को पुतिन ने धुंआ-धुंआ कर दिया, ताबड़तोड़ ड्रोन अटैक से कांप गया यूक्रेन

उन्होंने कहा कि जवानों ने घुसपैठिए को रुकने को कहा लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी और आगे बढ़ता रहा। उन्होंने कहा, ‘‘बीएसएफ के जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है।’’ बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना को लेकर पाकिस्तानी समकक्ष के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए घटनास्थल से ले गई।

प्रमुख खबरें

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा

Trump Administration की कार्रवाई पर US Court की टिप्पणी, Israel-Gaza विवाद पर विरोध करना मौलिक अधिकारों का हिस्सा