पाकिस्तान को हो रहा है पछतावा, भारत से व्यापार रद्द होने पर बढ़ी महंगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के लिए भारत के साथ व्यापार रद्द होने को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान में टमाटर के दाम 300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। आर्थिक मामलों के मंत्री हमाद अजहर ने मंगलवार शाम को यह टिप्पणी की जब प्रधानमंत्री इमरान खान की आर्थिक मामलों की टीम के वरिष्ठ सदस्य ताजा आर्थिक हालात के बारे में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

डॉन अखबार की एक खबर के मुताबिक, अजहर ने कहा कि आसमान छूती कीमतें खासतौर से खाद्य महंगाई भारत के साथ व्यापार रद्द होने पैदा हुई और इसमें मौसमी तत्व तथा बिचौलियों की भी भूमिका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सस्ता बाजार लगाने के लिए प्रांतीय सरकार के साथ इस मामले पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई जनवरी-फरवरी से कम होना शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी समेत 10 के खिलाफ मामला दर्ज

यह टिप्पणियां तब आई हैं जब टमाटर के दाम 300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं जिससे लोग परेशान हो गए हैं क्योंकि यह उनके भोजन की अहम सामग्री है। पाकिस्तान ने पांच अगस्त को भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद उसके साथ कूटनीतिक संबंध कमतर कर दिए और व्यापार निलंबित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

गरीब मां के बेटे के PM बनने से Rahul Gandhi अवसाद में: CM Pushkar Singh Dhami

X पर राजनीतिक और खेल चर्चाओं में अप्रत्यक्ष आक्रामकता ज्यादा, GIM के रिसर्च में खुलासा

अस्पताल पर बमबारी और मलबे में फंसे थे Mojtaba Khamenei? ईरानी नेता ने बताई पूरी कहानी